रिपोर्ट-विजय कुमार
लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खीरी पुलिस ने 7 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष निराला तिवारी के नेतृत्व में की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों में राजकुमार पुत्र लल्लूराम निवासी ग्राम शंकरपुर मजरा चहमलपुर, भगवानदीन पुत्र देवता निवासी शंकरपुर, ओमकार पुत्र रामरतन निवासी खमरिया मजरा चहमलपुर, बब्बूशाह पुत्र सगीर शाह निवासी श्यामलालपुरवा, रामसागर पुत्र मेवालाल निवासी लोधनपुरवा मजरा सरखनपुर, अच्छेलाल पुत्र पूरन निवासी ग्राम सैदापुर तथा पुतान सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी ग्राम सैदापुर मजरा सिरैचा शामिल हैं।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नदीम अहमद, महताब सिंह,प्रियंका गौतम साधना यादव, हेड कॉन्स्टेबल राजेश कुमार, कॉन्स्टेबल रामलखन, दीपक कुमार, श्याम मोहन, गंगादीन, जगदीश प्रसाद यादव, गवेन्द्रपाल कुशवाहा और शुभम श्रीवास्तव शामिल रहे।थानाध्यक्ष निराला तिवारी ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी को भी कानून व्यवस्था बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने के लिए पुलिस टीम पूरी तरह सक्रिय है।गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है।
