बिग ब्रेकिंग न्यूज काम से घर लौट रही महिला से ऑटो में छेड़छाड़ का मामला आजकल सरे आम कही न कही किसी न किसी बहन बेटी का या तो रेप हो जाता है या तो छेड़छाड़ देखने को मिलता रहता है

ऐसा ही छेड़छाड़ एक मामला देखने को मिला जहां पर दिनांक 12.08.2025 को थाना पनकी पर एक महिला द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें उल्लेख किया गया कि वह थाना पनकी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक कंपनी में कार्यरत है। दिनांक 11.08.2025 को कार्य समाप्त कर रात लगभग 8:30 बजे जब वह ऑटो से अपने घर जा रही थी, तभी ऑटो में सवार तीन व्यक्तियों द्वारा उसके साथ छेड़खानी की गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पनकी में तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई है। घटना स्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से ऑटो तथा उसमें सवार व्यक्तियों की शिनाख्त कर शीघ्र आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। अब देखना ये है कि कब तक और कितनी देर में प्रशासन का एक्शन देखने को मिलता हैबाइट- सहायक पुलिस आयुक्त पनकी, श्री शिखर।

कानपुर नगर से अनूप निषाद ब्यूरो चीफ एम डी न्यूज बहुयामी समाचार

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed