*भारत विभाजन विभीषिका दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत तिरंगा यात्रा का आयोजन*रिपोर्टर – उत्कर्ष गुप्तानिघासन खीरी- विकासखंड निघासन के अंतर्गत ग्राम पंचायत लुधौरी के विद्या भारती विद्यालय चंद्रभाल फूलमती सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के बच्चों के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई । तिरंगा यात्रा का उद्देश्य भारत विभाजन विभीषिका रहा। यात्रा में स्कूल के बच्चे एवं समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस तिरंगा यात्रा के अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य सर्वेश मिश्रा, जिलापंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजय गिरी,शीलवंत गुप्ता,दिनेश गुप्ता, विकास एवं स्कूल के अध्यापक बंधु उपस्थित रहे।


