हरदोई………हरदोई-लखनऊ मार्ग पर रविवार की दोपहर टुटियारा गांव के पास चलती कार में अचानक आग का लग गई। इस पर कार सवार दोस्तों ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना के आधा घंटे देरी से फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची। तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
फिरोजाबाद देहात कोतवाली के ग्राम बरगावां निवासी अभिषेक रविवार की दोपहर कार से लखनऊ जा रहा था। उसके साथ दोस्त लज्जाराम भी था। हरदोई-लखनऊ मार्ग पर टुटियारा गांव के पास अचानक कार से इंजन से धुआं निकलने लगा।यह देख कार चला रहे अभिषेक ने गाड़ी किनारे खड़ी कर दी और दोनों के बाहर कूदते ही कार धू-धूकर जलने लगी। सड़क पर कार जलती देख दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई।
पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। पुलिस ने जेसीबी से कार को सड़क से किनारे कराके जाम खुलवाया। कोतवाल संदीप सिंह ने बताया कि कार में आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *