हरदोई…।.बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के तेकवा चांदपुर गांव में पति से विवाद होने से नाराज महिला ने अपने भाई और पिता को सूचना दे दी। मौके पर आए पिता और भाइयों ने उसकी सास को पीट दिया। पुलिस ने चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।रामप्यारी ने दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार सुबह बेटे देवराज और बहू गुड्डी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बहू ने उस पर विवाद कराने का आरोप लगाकर मायके में सूचना दे दी।इस पर उन्नाव के बांगरमऊ के रबरी गांव निवासी बहू के पिता रोशनलाल बेटों के साथ आए और गालियां देने लगे। उन्होंने विरोध किया तो उनकी पिटाई कर दी।
ग्रामीणों की भीड़ लगने पर जान-माल की धमकी देकर चले गए। कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *