शाबान सिद्दीकी/रिपोर्ट

फरधान खीरी।थाना क्षेत्र में सुबह‌ 10:30 बजे के करीब लालपुर बैरियर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने, गोला लखीमपुर हाईवे रोड पर एक बुलट मोटरसाइकिल नंबर यूपी 31 सीडी 7020 व स्विफ्ट डिजायर नंबर यूपी 31 बीवी 3189 में आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें बुलट मोटरसाइकिल चालक गुलफाम अंसारी पुत्र अशरफ अली उम्र करीब 30 वर्ष व पीछे बैठे शमीम पुत्र साबिर अली उम्र करीब 31 वर्ष निवासीगण सुतेहरा थाना नीमगांव घायल हो गए। जिनको इलाज हेतु परिजन अस्पताल ले गए। दोनों वाहन मौके पर पहुंची पुलिस के कब्जे में हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *