अवैध रूप से चलाई जा रही थी बस बस का परमिट कही और रूट का कही हो रहा संचालन।

रिपोर्टर
प्रदीप पाण्डेय
बदायूं

बदायूं जिले के थाना दातागंज क्षेत्र के गांव डहरपुर के पास आज शाम तीन बजे एक निजी बस अनियंत्रित होकर एक गहरे गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई दर्जन यात्री घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों को दातागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया है। घायलों में कई की हालत चिंताजनक है।
बस में सवार 15 दिन का बच्चा कन्हैया,डहरपुर निवासी महिपाल, गिधोल निवासी प्राची ,उसकी मां 60 वर्षीय बीनू,बदायूं निवासी नूरजहां,मोहसिन आदि यात्री बुरी तरह घायल हुए हैं।

जिलाधिकारी बदायूँ अवनीश राय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ डा0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा थाना दातागंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम डहरपुर के पास एक प्राइवेट बस का अनियन्त्रित होकर पलट जाने पर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया व सम्बन्धित को आवश्यक दिशा – निर्देश दिये गये।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *