
बाराबंकी : द्वितीय उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक खेल प्रतियोगिता-2025 का आयोजन दिनांक 29 अगस्त 2025 से 02 सितम्बर 2025 तक कमिश्नरेट प्रयागराज में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों की पुलिस टीमों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत कबड्डी क्लस्टर (कबड्डी, जिम्नास्टिक, फेंसिंग एवं खो-खो) (महिला/पुरुष) का आयोजन किया गया।

आयोजित प्रतियोगिता में बाराबंकी पुलिस में नियुक्त म0आरक्षी गायत्री सिंह व आकांक्षा सरन ने लखनऊ जोन की टीम की ओर से प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खो-खो इवेण्ट में प्रथम स्थान तथा कबड्डी इवेण्ट में तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए महिला पुलिस कर्मियों को खेल प्रमाण पत्र दिया गया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
रिपोर्ट मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या तेज बहादुर शर्मा।
