हरेन्द्र प्रताप सिंह

लखीमपुर खीरी के ब्लॉक बिजुआ के तराई क्षेत्र में बहने वाली शारदा नदी का जलस्तर रविवार को कम हो गया है। बुधवार को नदी में तेजी आई थी। जलस्तर कम होने से बाढ़ का खतरा टल गया है।
बेलहा सिकटिहा में अब कटान की आशंका बनी हुई है। कांप, बझेड़ा, रेवतीपुरवा, रूरा सुल्तानपुर, गुजारा, मुड़िया, करसौर, दम्बल टांडा, रामनगर, रेनागंज और मेहंदी समेत कई गांवों के किनारे से पानी हट गया है। इससे संपर्क मार्ग खुलने लगे हैं।
बेलहा सिकटिहा और रूरा सुल्तानपुर समेत कई गांवों में रास्तों से पानी हटना शुरू हो गया है। निचले इलाकों के गांवों से पानी हटने से लोगों को राहत मिली है। स्थानीय लोगों के अनुसार बाढ़ के दौरान लगाए गए बांस के कैरेट बह गए हैं।
तहसीलदार भीमचंद ने बताया कि नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि अब किसी भी क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *