एम,डी, न्यूज़। मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।
मुजफ्फरनगर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के तथा थाना प्रभारी जानसठ राजीव शर्मा के कुशल नेतृत्व में, आज दिनांक 12.09.2025 को वादी महताब पुत्र मुन्तियाज निवासी ग्राम सलारपुर थाना जानसठ द्वारा तहरीर देकर थाना जानसठ पुलिस को अवगत कराया गया कि अज्ञात अभियुक्तों द्वारा उसके ऊपर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी। जिसमें वह पैर में छर्रे लगने से घायल हो गया है। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जानसठ पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत किया गया था। थाना जानसठ पुलिस द्वारा निष्पक्ष व तथ्यात्मक विवेचना संपादित की जिसमें प्रथमदृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हुई। थाना जानसठ पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज व अन्य माध्यमों से जांच की गयी। तथा प्रयाप्त साक्ष्यों के आधार पर उक्त अभियोग के वादी तथा उसके 01 सहयोगी को ग्राम सलारपुर मार्ग पर रजवाहा के रास्ते से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अवैध तमंचा 12 बोर 02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम
महताब पुत्र मुन्तियाज निवासी ग्राम सलारपुर थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।व वसीम पुत्र मुस्तकीम निवासी ग्राम सलारपुर थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर है। थाना जानसठ पुलिस द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
