ग्राम सभा भूमि पर दबंगों का अवैध कब्ज़ा, अनुसूचित जाति के लोगों को दी धमकी।

रिपोर्टर–प्रदीप पाण्डेय बदायूं

जनपद बदायूं तहसील बिल्सी क्षेत्र के ग्राम कटैया केसर में अनुसूचित जाति की आबादी हेतु चकबंदी प्रक्रिया के दौरान निश्चित की गई भूमि पर दबंगों द्वारा अवैध कब्ज़ा करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा की गाटा संख्या 584, रकबा 0.190 हे0 भूमि अनुसूचित जाति की आबादी के लिए निर्धारित है। लेकिन गाँव के ही कुछ लोग गुड्डू पुत्र रामपाल, क्रेशन पुत्र रामपाल, नन्हें पुत्र रामपाल व राजबहादुर पुत्र रामपाल इस भूमि पर अवैध कब्ज़ा कर रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि जब अनुसूचित जाति के लोगों ने कब्ज़ा करने से रोकने का प्रयास किया तो दबंगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए मारपीट की धमकी दी। पीड़ितों ने उपजिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच कर भूमि को कब्ज़ा मुक्त कराने व दोषियों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की मांग की ।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *