आदर्श श्रीवास्तव एम डी न्यूज

वाराणसी मिर्जामुराद थाना पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मेहदीगंज अण्डरपास के पास से मोटरसाइकिल चोरी के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 240/2025 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्तगण प्रद्युम्न सोनकर पुत्र शिवकुमार सोनकर निवासी ग्राम नूनखरा, कतवारूपुर थाना जंसा, जनपद वाराणसी तथा अर्पित यादव पुत्र चंद्रशेखर यादव निवासी ग्राम भोरानाथ थाना चौबेपुर, जनपद वाराणसी एवं एक बाल अपचारी को चोरी की मोटरसाइकिल UP65 AG 0843 स्प्लेंडर प्लस के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा धारा 317(2)/317(4)/317(5) बीएनएस बढ़ोत्तरी की गयी है ।

पूछताछ विवरण –
पूछताछ के दौरान अर्पित यादव ने बताया कि दिनांक 26.08.2025 को उसने अपने पाँच अन्य साथियों के साथ मिलकर रखौना, हरहुआ रिंग रोड से एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी की थी। इसके बाद उसने अपने बुआ के लड़के (बाल अपचारी) को इस बारे में बताया। अर्पित ने यह भी कहा कि मोटरसाइकिल बेचने में सहयोग करने पर रुपये में हिस्सा मिलेगा और पार्टी भी करेंगे। आज वही चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए अर्पित यादव अपने मित्र व बाल अपचारी के साथ जा ही रहा था कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *