बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र में रविवार को खैरा मोड़ पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार पिकअप ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार दंपति घायल हो गए।मृतक की पहचान कमलेश कुमार (30) के रूप में हुई है। वह सीतापुर जिले के रामपुर कला थाना क्षेत्र के ककरहिया गांव का रहने वाला था। घायल दंपति में रीमा देवी (28) और उनके पति संदीप कुमार (30) हैं। वे गनेशपुर के रहने वाले हैं।तीनों फतेहपुर के मोहल्ला पचघरा में रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे। खैरा मोड़ पर सामने से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन घायलों को पहले फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिकअप को जब्त कर लिया गया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

नीरज कुमार पत्रकार
सहायक प्रभारी तहसील फतेहपुर,बाराबंकी

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *