काशी के शिवपुर की रामलीला के मंचन मे शनिवार को भरत मनावन का प्रसंग चला।

वाराणसी। आध्यात्मिक नगरी काशी के शिवपुर क्षेत्र की रामलीला उत्तर प्रदेश की सबसे प्रसिद्ध रामलीला में से एक है। यह रामनगर की विश्वविख्यात रामलीला के बाद दूसरे स्थान पर आती है। शिवपुर रामलीला की खासियत यह है कि यह लगभग 123 वर्ष पुरानी परंपरा है और इसका आयोजन 33-34 दिनों तक चलता है। जो रामायण की पूरी कथा को विस्तार से मंचित करता है। रामलीला मैदान (शिवपुर रामलीला ग्राउंड) मुख्य स्थान है, लेकिन विभिन्न प्रसंगों के लिए स्थानों का परिवर्तन होता रहता है। जैसे कि जंगल दृश्य या यात्रा वाले भागों के लिए, यह आयोजन स्थानीय कलाकारों द्वारा किया जाता है। जिसमें जीवंत अभिनय, संगीत और पारंपरिक वेशभूषा का अद्भुत संगम होता है। यह न केवल धार्मिक आयोजन है, बल्कि सांस्कृतिक उत्सव भी है जो हजारों श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है।
शनिवार (20 सितंबर 2025) के मुख्य प्रसंग भरत मिलन का मंचन हुआ मंचन के दौरान मैदान में बैठे सभी श्रद्धालु छोटे भाई को बड़े भाई की प्रति ऐसी अटूट प्रेम को देखकर भावुक हो गए।
रामलीला समिति के पूर्व मंत्री नरेंद्र श्रीवास्तव से बातचीत करने के दौरान बताया कि रामायण के अयोध्याकांड का एक भावुक और महत्वपूर्ण भाग भरत मिलाप है। इस प्रसंग में वनवास के दौरान भरत राम से चित्रकूट में मिलते हैं। भरत राम को अयोध्या लौटने का अनुरोध करते हैं, लेकिन राम वनवास पूरा करने का संकल्प दोहराते हैं। भरत राम के चरण पादुकाओं को लेकर अयोध्या लौटते हैं और वे खुद राज्य का त्याग कर राम की चरण पादुकाओं को सिंहासन पर स्थापित करते हैं। यह प्रसंग भाईचारे, त्याग और धर्म के प्रति निष्ठा का प्रतीक है। पूर्व मंत्री ने बताया कि कलाकारों के भावपूर्ण संवाद, भरत के विलाप और राम के दृढ़ संकल्प का जीवंत चित्रण देखकर, दर्शक अक्सर भावुक हो जाते हैं।
सनातन धर्म को जागृत करने व पीढ़ी दर पीढ़ी जीवित रखने का बेड़ा उठाने में मुख्य रूप से श्री रामलीला सेवा समिति शिवपुर के उपाध्यक्ष विकास सिंह, मंत्री संतोष मिश्रा, कोषाध्यक्ष आर. एन. सिंह, के साथ रामलीला के पदाधिकारी व सभी कार्यकारिणी सदस्य के साथ शिवपुर के सभी राम भक्तों का योगदान सदैव रहता है। शिवपुर की रामलीला को काशी वासियों के साथ-साथ प्रदेश व देश तक समाज तक पहुंचाने का कार्य परफेक्ट मिशन न्यूज़ पेपर के संवाददाता व श्री रामलीला सेवा समिति शिवपुर के वरिष्ठ मीडिया प्रभारी आनंद तिवारी, रवि प्रकाश बाजपेई, वीरेंद्र पटेल को रामकाज का कार्य लेखनी के माध्यम से जन-जन तक पहुंचने का कार्य मिला है।

By MD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed