बाराबंकी। जिले की तहसील सिरौली गौसपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र से रामनगर ब्लॉक के कई ग्राम पंचायतों में बिजली आपूर्ति की जाती है। लेकिन पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, प्रतिदिन रात करीब 12 बजे से सुबह 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाती है, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। खासकर गर्मी के मौसम में बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब इस संबंध में लाइनमैन को फोन किया जाता है तो वह फोन उठाना भी मुनासिब नहीं समझते।

इस मामले में संवाददाता द्वारा जब सिरौली गौसपुर के एसडीओ से दूरभाष के माध्यम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस समस्या की जानकारी नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से बात कर जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।

अब देखना यह है कि विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर कितनी जल्दी ध्यान देते हैं या फिर क्षेत्र की जनता को इसी तरह अघोषित कटौती का सामना करना पड़ेगा।

तेज बहादुर शर्मा
मंडल ब्यूरो चीफ, अयोध्या

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed