सहसपुर कस्बे के चौधरियान मोहल्ला निवासी सलीम अहमद (42 वर्ष) की सऊदी अरब में हार्ट अटैक से मौत हो गई। जैसे ही यह दुखद खबर उनके घर पहुँची, परिजनों सहित पूरे मोहल्ले में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार मृतक सलीम अहमद, स्थानीय निवासी मास्टर हफीज़ के छोटे भाई थे। वे बीते लंबे समय से रोज़गार के सिलसिले में सऊदी अरब में कार्यरत थे। शुक्रवार की शाम करीब पाँच बजे उनके परिजनों को सऊदी अरब से फोन पर सूचना मिली कि सलीम की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ देर बाद परिजनों को उनकी मृत्यु की सूचना दी गई। बड़े भाई हबीबुर्रहमान ने बताया कि सलीम का निधन हृदय गति रुकने से हुआ। परिवार के एक अन्य सदस्य, जो सऊदी अरब में ही रहते हैं, शव को स्वदेश लाने की प्रक्रिया में लगे हुए हैं। जल्द ही उनका पार्थिव शरीर सहसपुर लाया जाएगा। सलीम अहमद के निधन की खबर मिलते ही चौधरियान मोहल्ले सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।