, नारद मोह प्रसंग की लीला का मंचनस्योहारा। नगर के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में शनिवार को श्रीरामलीला महोत्सव का शुभारंभ धूमधाम से किया गया। गणेश पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसके पश्चात नारद मोह प्रसंग की लीला का मंचन कर दर्शकों को भगवान श्रीराम के चरित्र और भारतीय संस्कृति से परिचित कराया गया।रामलीला का शुभारंभ कुंवर रणंजय प्रताप सिंह ने विधिवत पूजन कर किया। इस अवसर पर नगर के अनेक गणमान्य व्यक्ति व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। मंचन के दौरान श्रद्धालुओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतिदिन अलग-अलग प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। आने वाले दिनों में श्रीराम जन्म, ताड़का वध, सीता स्वयंवर सहित अन्य प्रसंगों की लीलाओं का मंचन होगा। नगरवासी बड़े उत्साह के साथ रामलीला देखने पहुँच रहे हैं और बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम में डॉक्टर मनोज कुमार वर्मा, अमित कुमार वर्मा, डा. हरस्वरूप सैनी, डा. भूपेंद्र सैनी, डा. यज्ञदत्त गोड, मनोज भटनागर, डा. जेपी शर्मा, चौधरी फईमुर्रहमान, श्वेत रस्तोगी, तुषार रस्तोगी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राजवीर सिंह त्यागी, महेंद्र शर्मा, प्रबंधक सुनील कुमार शर्मा, पप्पू पंडित, महेंद्र रवि, रिफाकत चौधरी, शरणजीत जोशी, विपिन शर्मा आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।