गौशाला के संचालक ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी गायों की आड़ में कमा रहे लाखों।

नगीना। गौशाला में आए दिन भूख से तड़प – तड़प कर गौवंश अपनी जान गंवाने को मजबूर हैं। लेकिन विभागीय अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी खामोश व मौन बने हुए हैं और इस गौशाला के प्रबंधक ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी के विरुद्ध आज तक कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है।

ब्लॉक कोतवाली क्षेत्र के गांव बेगमपुर चायमल उर्फ़ धिमाहेड़ी में बनी गौशाला में आए दिन भूख से तड़प – तड़प कर गौवंश अपनी जान गंवाने को मजबूर हैं। वहाँ मौजूद देखरेख कर रहे के टेकर अमर सिंह व गौशाला में मौजूद मजदूरों में माया देवी सहित आदि वहां मौजूद तो रहते हैं लेकिन समय रहते उन सभी गायों को पशु चिकित्सा अधिकारी को सूचित नहीं कर पाते हैं कि वह गाय बीमार भी है तथा उनका कहना हैं कि हमने गौशाला के प्रबंधक ग्राम प्रधान चरन सिंह व ग्राम पंचायत अधिकारी दिनेश प्रजापति को गाय के मृत होने व बीमार होने की खबर सूचना प्रबन्धक को समय-समय पर देते रहते हैं लेकिन ग्राम प्रधान द्वारा विभागीय अधिकारियों को सूचना नहीं दी जाती हैं उधर मिली जानकारी के अनुसार गौशाला के प्रबन्धक ग्राम प्रधान चरन सिंह निवासी गांव वनखेड़ी जो कि अपने आपको गौ सेवक कहता है लेकिन गौशाला में आकर तक नहीं घूमता है और इन साहब का घर गौशाला से कई किलोमीटर की दूरी पर हैं जो कि इस कारण से इस गौशाला की ओर आकर भी नहीं घूमते हैं जिसका लाभ सरकार से वह बराबर उठा तो रहा है लेकिन खाने के नाम पर दिखावे के लिए सूखा भूसा जो कि 1 दिन की खुराक के लिए भी पर्याप्त नहीं है इसी के साथ इस गौशाला में पल रही गाय भूखे रहकर हर रोज बीमार होकर तड़प – तड़प कर अपनी जान गवा रही है । मिली जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी हर महीने लाखों रुपए कमाने में लगे हैं इसी के साथ लगभग 50 बीघा से ऊपर भूमि में चारा व फसल लगाकर उसे बेचते हैं और उससे मोटी रकम वसूल रहे हैं साथ ही गायों को जीने लायक तक चारा भी नहीं खिला पाते। इस पूरे प्रकरण में हिंदू सुरक्षा सेवा संघ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गुरजीत सिंह जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री टिंकू विश्वकर्मा, जिला मंत्री मनोज चौहान, जिला मंत्री राकेश, नगर अध्यक्ष बढ़ापुर भूपेंद्र, यशवीर, योगराज , हरविंदर, विजय, कावेद्र, दीपचंद, सोनू, देवेंद्र, योगेश, रोहित, आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फ़ोटो। गांव बेगमपुर चायमल में बीमार व मृत पड़ी गौवंश ।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*फतेहपुर में एआई सुपरपावर समर कैंप 2026 का भव्य सम्पन्न* MD NEWS बहुआयामी समाचार। रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर: नेक्सस इंटेलिजेंस द्वारा आयोजित सात दिवसीय ‘एआई सुपरपावर समर कैंप 2026’ का शानदार समापन डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल, आईटीआई रोड में एक प्रेरणादायक एआई स्टूडेंट शोकेस और सम्मान समारोह के साथ हुआ। इस कैंप में कक्षा 4 से 9 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भविष्य की तकनीक से रूबरू हुए।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थाना प्रभारी (महिला) संगीता सिंह ने छात्रों के प्रोजेक्ट्स की सराहना करते हुए कहा, “तकनीक के इस युग में नई तकनीकों का ज्ञान अनिवार्य है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को तकनीक का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग सिखाने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि करते हैं।” विशिष्ट अतिथि के रूप में बिल्यंट पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर कृष्णा उप्पल और ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा उपस्थित रहे।पूरे कैंप के दौरान विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रचनात्मक सोच, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग और समस्या समाधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। समापन समारोह में विद्यार्थियों ने एआई-आधारित नवाचारी प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए। साथ ही, डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल और ब्रिलियंट ओरिएंटल स्कूल के विद्यार्थियों के बीच एक मैत्रीपूर्ण एआई प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया, जिसमें जैद मझहर को ‘एआई एक्सप्लोरर अवॉर्ड’, सृष्टि को ‘मोस्ट क्यूरियस माइंड अवॉर्ड’ और एकरा को ‘मोस्ट इम्प्रूव्ड अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।नेक्सस इंटेलिजेंस के संस्थापक एवं प्रोग्राम लीड फैज़ान खान ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल एआई टूल्स का उपयोग सिखाना नहीं, बल्कि बच्चों को तकनीक के पीछे के तर्क को समझने और उसके नैतिक उपयोग के लिए तैयार करना है।” अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा बाजपेयी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर फहमी मज़हर, शिव कुमार, उत्कर्ष पटेल, अनन्या, अनामिका सिंह, जुनेराह सैय्यद, विभोर और अंजनीश सिंह सहित अनेक अभिभावक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।