भीरा थाना क्षेत्र में साफ-सफाई, बैरिकेडिंग का कार्य तेज
हरेन्द्र प्रताप सिंह
बिजुआ खीरी। भीरा थाना क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। प्रशासन ने इस बार दो दिनों – बृहस्पतिवार और शुक्रवार – के लिए विसर्जन का प्लान तैयार किया है। कुल चार घाटों पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।

बुधवार सुबह से ग्राम पंचायतों ने अपने-अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई और प्रकाश की व्यवस्था की है। सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेड्स लगाए गए हैं। सभी घाटों पर पुलिस बल तैनात किये जायेंगे।

प्रशासन ने विसर्जन के लिए चार घाट निर्धारित किए हैं। इनमें शारदा पुल का दौलतापुर घाट, जंगल नंबर 07 घाट, रामनगर कलां घाट और ढकिया घाट शामिल हैं।

पुलिस क्षेत्राधिकारी पलिया,थानाध्यक्ष पलिया पंकज त्रिपाठी,भीरा थानाध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह ने बुधवार शाम को शारदा नदी घाट का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। दौलतापुर घाट पर ग्राम प्रधान शकील अहमद साफ-सफाई और बैरिकेडिंग का कार्य करवा रहे हैं। शारदा नदी में जेसीबी मशीन से काम चल रहा है। थानाध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि इस बार बेलहा सिकटिहा घाट पर मूर्ति विसर्जन नहीं होगा, क्योंकि वहां नदी में गहराई अधिक है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *