हिंदुओं में जनजागरूकता के उद्देश्य से हुआ आयोजन

हरेन्द्र प्रताप सिंह
बस्तौली खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी जिले के बिजुआ ब्लॉक में बुधवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक विशाल बाइक रैली निकाली। यह रैली जिला अध्यक्ष राकेश कनोजिया के नेतृत्व में आयोजित की गई।

रैली का मुख्य उद्देश्य हिंदुओं में जनजागरूकता पैदा करना था। इसमें शामिल युवा ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते हुए चल रहे थे। मार्ग में कई स्थानों पर रैली का स्वागत किया गया।

यह रैली पड़रिया तुला बालाजी धाम से शुरू होकर भीरा नगर पंचायत पर समाप्त हुई। युवा जीप और बाइक पर सवार होकर रैली में शामिल हुए। बजरंग दल के जिला अध्यक्ष राकेश कनोजिया और संगठन मंत्री रमाकांत अवस्थी इस आयोजन के मुख्य अतिथि रहे।

रैली में बिजुआ मंडल अध्यक्ष आकाश कनोजिया, विभाग संयोजक विष्णु कश्यप, मंडल संयोजक कमलजीत, हैप्पी गुप्ता, वैभव पंडित, छोटू, शीटू कश्यप, बस्तौली प्रधानपति मनोज राज, राममोहन मिश्रा, एस बाजपेयी और कमल गुप्ता सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *