केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के पं. अमर नाथ तिवारी का हृदयाघात से स्वर्गवास की सूचना पर शोक श्रद्धांजलि सभा ।

वाराणसी केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के पं.अमरनाथ तिवारी – अधिष्ठाता – मार्डन विजन गेस्ट हाऊस पाण्डेय घाट, वाराणसी, उत्तर प्रदेश का हृदयाघात से 77 वर्ष की अवस्था में उनके पाण्डेय घाट स्थित आवास पर 28 अक्टूबर 2025 को होने की सूचना पर केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. कमलाकांत उपाध्याय के अध्यक्षता में कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक के संचालन में शोक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कृष्णदेव नगर,खोजवां, वाराणसी स्थित कार्यालय पर किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि सरल हृदय मृदुभाषी अमरनाथ तिवारी जी सबके सुख-दुख में बढ़- चढ़कर हिस्सा लेते थे।दर्जनों सामाजिक, अध्यात्मिक, व्यापारिक संस्थाओं से भी जुड़े थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और शोकाकुल सुपुत्र सन्तू तिवारी, कांग्रेस नेता कृष्ण कुमार तिवारी बच्चा, विधवा धर्म -पत्नी, तीन सुपुत्रियों और शुभचिंतकों को इस दुखद घड़ी को सहने की शक्ति दें।
शोक श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले लोगों में सर्वश्री पं.कमलाकांत उपाध्याय, इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक,अरूण कुमार उपाध्याय, आचार्य त्रिवेणी प्रसाद शुक्ल, प्रोफेसर जे.एस. त्रिपाठी, डॉ . महेन्द्र तिवारी अलंकार, डॉ. ओमप्रकाश पाण्डेय निर्भय, डॉ. गिरीश पाण्डेय काशिकेय,रामप्रवेश उपाध्याय, बड़ी शीतला माता मंदिर के उप महंत पं.अविनाश पाण्डेय कल्लू गुरु सहित अनेकों लोगों ने दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

By MD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed