एम,डी, न्यूज़। मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट। मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा जनपद मुजफ्फरनगर के निर्देशन में एवं क्षेत्र अधिकारी यतेंद्र सिंह नागर व थाना रामराज प्रभारी रेवंद्र सिंह यादव के कुशल नेतृत्व में वांछित वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के अंतर्गत थाना रामराज पुलिस टीम को दिनांक 25,9 ,2025 ,को वादी ने एक प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरा मोबाइल छीनकर भाग गए हैं। प्रार्थना पत्र के आधार पर अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। थाना रामराज पुलिस टीम द्वारा चोरी के मामले में प्रकाश में आए वांछित अभियुक्त शुंभम पुत्र तेजवीर सागर पुत्र तेजवीर निवासी ग्राम बस्तोरा नारंग थाना हस्तिनापुर जनपद मेरठ को मुखबिर की सूचना पर थाना रामराज पुलिस टीम उप निरीक्षक हर्षित शर्मा उपनिरीक्षक दिनेश कुमार व कांस्टेबल धवेन्द्र सिंह आदि ने ग्राम खेड़ा मुजाहिदपुर से शाहपुर जाने वाले रास्ते से खजूर के पेड़ वाले खेत से गिरफ्तार किया गया है अभियुक्त के कब्जे से एक मोबाइल एक मोटरसाइकिल एक चाकू बरामद किया गया। थाना रामराज पुलिस द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *