रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी, वृंदा द्वारा भव्य “स्टाइल बाज़ार” का आयोजन।

वाराणसी रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी, वृंदा द्वारा भव्य “स्टाइल बाज़ार” का आयोजन होटल सूर्या में किया गया। यह वार्षिक प्रदर्शनी शहर की सबसे प्रतिष्ठित और चर्चित प्रदर्शनियों में से एक है, जिसकी सभी को वर्षभर प्रतीक्षा रहती है। इस अवसर पर अध्यक्ष रोटेरियन ललिता मोदी ने बताया कि इस बार स्टाइल बाज़ार में 60 से अधिक आकर्षक स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें राजस्थान, गुजरात प्रयागराज कानपुर इंदौर कोलकाता भदोही मिर्जापुर आगरा मुंबई इंदौर वाराणसी सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए डिज़ाइनर्स और उद्यमियों ने भाग लिया है। इस आयोजन के मुख्य अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 के गवर्नर डॉ आशुतोष अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलन कर बाज़ार का उद्घाटन किया गया। संयोजिका रोटेरियन अलका पोद्दार रोटेरियन पूनम अग्रवाल, रोटेरियन रचना जैन और रोटेरियन मीना सिंह के प्रयासों से यह प्रदर्शनी एक भव्य रूप ले सकी। इस आयोजन में प्रमुख रूप से अध्यक्ष रोटेरियन ललिता मोदी, सचिव रोटेरियन राधा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रोटेरियन मीना सिंह सहित सभी वृंदा सखियों ने बढ़चढ़ कर प्रोग्राम को सफल बनाया।
रोटरी वृंदा के सभी पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्टाइल बाज़ार का मुख्य उद्देश्य केवल और केवल चैरिटी है। प्रदर्शनी से होने वाली समस्त आय समाज सेवा और परोपकारी कार्यों में ही व्यय की जाएगी। पूरे वर्ष रोटरी वृंदा के सामाजिक कार्य इन्हीं निधियों से संचालित होते हैं।
आज वाराणसी में अनेक प्रदर्शनियां आयोजित होती हैं, लेकिन स्टाइल बाज़ार की विशेषता यह है कि यह केवल मनोरंजन या खरीदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका हर लाभजरूरतमंदों और समाज की भलाई के लिए समर्पित होता है।
रोटरी वृंदा का यह प्रयास न केवल वाराणसी में सामाजिक कार्यों को मज़बूती देता है, बल्कि यह भी सिद्ध करता है कि फैशन और स्टाइल के माध्यम से भी समाज सेवा की जा सकती है ।।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *