MD News बहुआयामी सामाचार चैनल
जिला ब्यूरो प्रमुख
रोहित जैन बुढ़ाना मुजफ्फरनगर

04 अक्टूबर 2025 दिन शनिवार
जनपद मुजफ्फरनगर कस्बा चरथावल विकासखण्ड के ग्राम मंगनंपुर में पिछले 3 साल से सड़क तालाब बनी हुई है ग्रामीणों द्वारा बार-बार आला अधिकारियों को अवगत कराया गया पिछले साल यहां पर भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में एक पंचायत का आयोजन किया था जिसमें अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सड़क निर्माण का आश्वासन दिया था और पानी निकासी का समाधान के लिए बोला था लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ पिछले चार रोज पहले तरसपाल पुत्र नवल सिंह की मृत्यु हो गई उनके घर के सामने तालाब सड़क बनी हुई है आने जाने का रास्ता नहीं है भाकियू नेता विकास शर्मा ने बताया कि पीड़ित परिवार ने और ग्राम वासियों ने एक निर्णय लिया है कि हमारे यहां जब रास्ता नहीं है मेहमान आ नहीं सकते जा नहीं सकते तो हम लोग तरसपाल जी की शोक सभा चरथावल ब्लॉक परगना में करने का काम करेंगे जिसकी पूर्णता जिम्मेदारी यहां के जिला प्रशासन की होगी

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *