
जिला संवाददाता -विशाल गुप्ता
बाराबंकी। गौसे आजम की नियाज कराने के बाद बहन के यहां मिठाई लेकर जा रहे भाई की कस्बा फतेहपुर स्थित मस्ताननगर मे हुई मार्ग दुर्घटना मे मौत हो गयी जबकि बाईक के पीछे बैठा युवक आंशिक रूप से घायल हो गया। भाई के इंतजार मे बैठी बहन को भाई की मौत सूचना सुन घर मे कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मसौली थाना क्षेत्र के कस्बा सआदतगंज निवासी 35 वर्षीय मो0 तलहा पुत्र इशरत अली शनिवार को अपने साथी कस्बा निवासी अब्दुल सफी के साथ सीतापुर महमूदाबाद बहन के यहां ग्यारहवीं शरीफ की मिठाई देने के लिए बाईक से जा रहे थे दोनो बाईक सवार कस्बा फतेहपुर के मस्ताननगर पहुंचे थे कि पीछे से तेज रफ्तार मे आ रहे डंफर ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे गंभीर रूप से घायल मो0 तलहा को सीएचसी फतेहपुर मे भर्ती कराया जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी जबकि बाईक पर बैठा युवक अब्दुल सफी आंशिक रूप से घायल हो गया।
मृतक के तीन पुत्र 16 वर्षीय अदनान, 13 वर्षीय जिशान, 10 वर्षीय फौजान पिता की मौत की सूचना पाते ही गाव मे कोहराम मच गया मृतक की पत्नी शफ़िकून का रो रोकर बुरा हाल है आकस्मिक घटना से पूरे गांव मे शोक छाया हुआ है।
