
एम,डी, न्यूज़। मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा जनपद मुजफ्फरनगर के निर्देशन में एवं क्षेत्र अधिकारी यतेंद्र सिंह नागर व थाना रामराज प्रभारी रेवंद्र सिंह यादव के कुशल नेतृत्व में व थाना रामराज पर तैनात एंटी रोमियो मिशन शक्ति टीम ने आज दिनांक 4.10.2025 को आवेदिका दयावती पत्नी अतर सिंह निवासी ग्राम हासमपुर थाना रामराज जो काफी वृद्ध महिला है जिसके द्वारा थाना रामराज को एक प्रार्थना पत्र दिया गया है। कि उनके पुत्र अंकित कुमार पुत्र अतर सिंह व जितेंद्र सिंह पुत्र अतर सिंह निवासी ग्राम हासमपुर थाना रामराज मुजफ्फरनगर उनके साथ गलत व्यवहार करते हैं। तथा खाना पीना नहीं देते हैं। ना ही इलाज के लिए पैसे देते हैं। आए दिन लड़ते झगड़ते रहते हैं। इसी वजह से परेशान होकर आवेदिका दयावती में थाना रामराज में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया जिसकी जांच उप निरीक्षक जयसिंह नागर कांस्टेबल दीपक यादव कांस्टेबल विनोद कुमार व महिला कांस्टेबल शीतल को साथ लेकर आवेदिका के साथ उसके मकान पर गए। और जांच की गई । अंकित कुमार व जितेंद्र कुमार द्वारा अपनी माता दयावती के साथ झगड़ा करने लगे तथा जोर-जोर से फसाद करने लगे तो जितेंद्र व अंकित को समझाया गया। लेकिन वह नहीं समझे तो थाना रामराज पुलिस टीम दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाने लेकर आ गयी। थाना रामराज पुलिस द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है।
