जिला संवाददाता -विशाल गुप्ता

बाराबंकी। शनिवार की सुबह घर से निकले 80 वर्षीय वृद्ध ओमप्रकाश गुप्ता का शव गाँव से करीब 4 किमी0 दूर रेलवे पटरी के किनारे से बरामद हुआ पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रसौली निवासी 80 वर्षीय वृद्ध ओमप्रकाश गुप्ता पुत्र राम भरोसे गुप्ता शनिवार की सुबह साईकिल से घर से निकले थे जिनका शव ग्राम करमुल्लापुर के निकट लखनऊ अयोध्या रेलवे लाइन पर पड़ा मिला
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश गुप्ता शनिवार की सुबह वसूली के लिए निकले थे जिनका शव रेलवे लाइन के पास से बरामद हुआ है। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *