भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने टोल दरें चार फीसदी तक घटा दी हैं, जिससे वाहन स्वामियों को लाभ मिलेगा। वहीं बरेली में प्रस्तावित रिंग रोड पर टोल नहीं देना होगा। जिले में बरेली-लखनऊ हाईवे पर फरीदपुर, बरेली-दिल्ली हाईवे पर फतेहगंज पश्चिमी और बरेली-सितारगंज हाईवे लभेड़ा में एनएचएआई के टोल प्लाजा हैं, यहां से गुजरने वाले वाहनों को लाभ मिलेगा। प्राधिकरण की स्थानीय इकाई के प्रोजेक्ट मैनेजर अश्वनी चौहान ने बताया कि टोल की दरें अप्रैल में घटती-बढ़ती हैं, लेकिन इस बार थोक मूल्य सूचकांक कम होने की वजह से टोल की दरें पहले ही घटाई गईं हैं।और बरेली में प्रस्तावित रिंग रोड पर कोई टोल नहीं होगा,ऑपरेशन और मेंटीनेंस की जिम्मेदारी 15 साल के लिए निर्माण करने वाली कंपनी ही संभालेगी। निर्माण 31 अक्तूबर तक शुरू करने की तैयारी है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रोजेक्ट मैनेजर अश्वनी चौहान ने इसके लिए कार्यदायी संस्था आरपी इंफ्रास्ट्रक्चर के अधिकारियों और विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी से बातचीत की है, ताकि तय समयसीमा में काम शुरू हो सके।
रिपोर्टर गौरव कुमार
एम डी न्यूज़ बरेली

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *