हरगांव (सीतापुर), संवाददाता अर्पित कुमार त्रिवेदी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री वीनू पाल (रेंजर, हरगांव रेंज) तथा उनकी टीम के सदस्य वन दरोगा मुकेश कुमार, ओमप्रकाश, विवेक कुमार एवं वन रक्षक सोमनी राठौर, प्रभात कुमार और विनय सिंह उपस्थित रहे। विद्यालय की ओर से प्रधानाचार्य श्री रामचेत सिन्हा, अध्यापक अंशू कुमार वर्मा, डॉ. अनिल कुमार, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, प्रदीप यादव तथा वरिष्ठ लिपिक श्री बद्री विशाल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान माधुरी, द्वितीय स्थान शुभी तथा तृतीय स्थान महक ने प्राप्त किया। वहीं निबंध प्रतियोगिता में गुलिस्ता ने प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

वन विभाग की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड एवं पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यार्थियों को वन्य जीवों एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए इनके महत्व को समझाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *