एम डी न्यूज़ – जनपद रामपुर

रामपुर (शनिवार): किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता आज तहसील सदर परिसर में एकत्रित हुए और तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास विभाग, गन्ना विभाग, राजस्व विभाग तथा वन विभाग से जुड़ी मांगें शामिल थीं।

राष्ट्रीय महासचिव उस्मान अली पाशा ने कहा कि भारत सरकार द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाए गए हैं, लेकिन वहां तैनात कर्मचारी गंभीर लापरवाही कर रहे हैं।

आरोप है कि अधिकांश केंद्र 15 दिन में केवल एक बार खोले जाते हैं, जिससे ग्रामीण मरीजों को मजबूरी में झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज कराना पड़ता है।
खासकर ग्राम लालू नगला, मोमिनपुर, अहमदाबाद आदि क्षेत्रों में स्वास्थ्य केंद्र कई दिनों तक बंद रहते हैं।

इसी के साथ गन्ना समिति रामपुर पर भी गंभीर आरोप लगाए गए। किसान यूनियन ने बताया कि उर्वरक बिक्री केंद्र पर प्रभारी किसानों को जबरन एनपीके उर्वरक के साथ नैनो यूरिया खरीदने को मजबूर कर रहे हैं, जो नियम विरुद्ध है।

ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से सुनील कुमार सक्सेना, शेरा, रेशमा खान, फरहा नूर, अर्जुन सिंह, जुनैद खान, विनोद कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सहायक ब्यूरो चीफ – रफीउल्लाह खान (रामपुर से स्पेशल रिपोर्ट)
एम डी न्यूज़

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*फतेहपुर में एआई सुपरपावर समर कैंप 2026 का भव्य सम्पन्न* MD NEWS बहुआयामी समाचार। रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर: नेक्सस इंटेलिजेंस द्वारा आयोजित सात दिवसीय ‘एआई सुपरपावर समर कैंप 2026’ का शानदार समापन डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल, आईटीआई रोड में एक प्रेरणादायक एआई स्टूडेंट शोकेस और सम्मान समारोह के साथ हुआ। इस कैंप में कक्षा 4 से 9 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भविष्य की तकनीक से रूबरू हुए।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थाना प्रभारी (महिला) संगीता सिंह ने छात्रों के प्रोजेक्ट्स की सराहना करते हुए कहा, “तकनीक के इस युग में नई तकनीकों का ज्ञान अनिवार्य है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को तकनीक का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग सिखाने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि करते हैं।” विशिष्ट अतिथि के रूप में बिल्यंट पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर कृष्णा उप्पल और ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा उपस्थित रहे।पूरे कैंप के दौरान विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रचनात्मक सोच, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग और समस्या समाधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। समापन समारोह में विद्यार्थियों ने एआई-आधारित नवाचारी प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए। साथ ही, डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल और ब्रिलियंट ओरिएंटल स्कूल के विद्यार्थियों के बीच एक मैत्रीपूर्ण एआई प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया, जिसमें जैद मझहर को ‘एआई एक्सप्लोरर अवॉर्ड’, सृष्टि को ‘मोस्ट क्यूरियस माइंड अवॉर्ड’ और एकरा को ‘मोस्ट इम्प्रूव्ड अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।नेक्सस इंटेलिजेंस के संस्थापक एवं प्रोग्राम लीड फैज़ान खान ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल एआई टूल्स का उपयोग सिखाना नहीं, बल्कि बच्चों को तकनीक के पीछे के तर्क को समझने और उसके नैतिक उपयोग के लिए तैयार करना है।” अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा बाजपेयी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर फहमी मज़हर, शिव कुमार, उत्कर्ष पटेल, अनन्या, अनामिका सिंह, जुनेराह सैय्यद, विभोर और अंजनीश सिंह सहित अनेक अभिभावक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।