MD News बहुआयामी सामाचार चैनल
जिला ब्यूरो प्रमुख
रोहित जैन बुढ़ाना मुजफ्फरनगर

जनपद सहारनपुर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धर-पकड़ अभियान अंतर्गत एसएसपी के दिशा निर्देशन मे एसपी ग्रामीण एवं सीओ के निकट पर्यवेक्षण मे थाना प्रभारी संतोष त्यागी के कुशल नेतृत्व मे अंबेहटा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी प्रभारी संतोष कुमार त्यागी और अंबेहटा चौकी प्रभारी विकास चारण के नेतृत्व में गश्त व चेकिंग के दौरान मुठभेड़ के बाद शातिर अभियुक्त सद्दाम निवासी घाटमपुर को गिरफ्तार किया गया चौकी प्रभारी विकास चारण के अनुसार आरोपी पुलिस को देखते ही ईख के खेत में घुस गया और गिरफ्तारी से बचने के लिए टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए तुरंत कार्रवाई की और उसे दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए। जांच में पता चला कि सद्दाम पहले से ही कई गंभीर मुकदमों, जिनमें मारपीट व जान से मारने की धमकी जैसे अपराध शामिल हैं, में वांछित चल रहा था। पूछताछ में उसने पुलिस पर फायर करने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि वह अवैध तमंचे के कारण घबरा गया था। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। अंबेहटा चौकी प्रभारी विकास चारण की सतर्कता और साहस से नकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई। पुलिस टीम मे मुख्य रूप से निरीक्षक संतोष त्यागी, उप निरीक्षक विकास चारण, उप निरीक्षक रणवीर शर्मा, हैड कांस्टेबल वरूण कुमार, दीपक कुमार, योगेश कुमार, महिला उपनिरीक्षक कोमल पंवार, सिमरन आदि शामिल रही

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *