बाराबंकी: दिनांक 02.10.2025 को सागर कॉलेज ऑफ फार्मेसी के बी.फार्मा के छात्र गुलफाम हसन पुत्र नसीबुल हसन निवासी जनपद बहराइच, बाराबंकी से बहराइच की ओर एक निजी मालवाहक वाहन से यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान उनका बैग वाहन में छूट गया, जिसमें सैमसंग टैबलेट, मोबाइल फोन, पर्स, आदि कीमती सामान रखा हुआ था। शिकायत प्राप्त होने पर साइबर सेल टीम बाराबंकी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मसौली टोल प्लाजा की सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर संबंधित वाहन की पहचान की गई तथा वाहन स्वामी को चिन्हित किया गया। तत्पश्चात साइबर सेल टीम के प्रयासों से वाहन स्वामी से संपर्क स्थापित कर आज दिनांक 04.10.2025 को छात्र का खोया बैग वापस कराया गया। छात्र द्वारा साइबर सेल टीम का आभार प्रकट किया गया।

साइबर पुलिस टीम-

  1. निरीक्षक श्री संजीव कुमार यादव
  2. का0 पंकज सिंह यादव,का0कपिल कुमार
  3. का0 अंकित कुमार, का0 अंकुश चौधरी
    .
    रिपोर्ट मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या

तेज बहादुर शर्मा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *