भारतीय भाईचारा महासंघ द्वारा होने वाली बाढ़ पीड़ित किसान महापंचायत एवं कार्यकर्ता सम्मेलन को किया गया रद्द,,

महासंघ प्रमुख होतम भैया ने बताया कि आगरा प्रशासन ने पूरी तरह अनुमति देने में निभाई सहभागिता वहीं सरकार के दबाव में फिरोजाबाद पुलिस प्रशासन द्वारा लगे हुए होर्डिंग पोस्टर तथा टेंट को उखाड़ कर फेंक दिया गया,,

वही महासंघ प्रमुख द्वारा ऐलान किया गया है कि जल्द जिला मुख्यालय फिरोजाबाद का घेराव किया जाएगा जिसमें बाढ़ पीड़ित किसानों तथा शोषित पीड़ित वंचितों की आवाज को दबाने वाली सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का कार्य भारतीय भाईचारा महासंघ कार्य करेगा,,

वही महासंघ प्रमुख द्वारा यह भी अवगत कराया गया है कि अंतिम समय में जिस प्रकार से अनुमति को रद्द किया गया है इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार भारतीय भाईचारा महासंघ की आवाज से डरी हुई है,,

वहीं महासंघ प्रमुख द्वारा आज दिनांक 5 अक्टूबर 2025 समय 12:00 बजे फतेहाबाद बाईपास फिरोजाबाद तिराहा पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया जा रहा है तथा 3:00 बजे माता सियर देवी के मंदिर के पावन प्रांगण में भी प्रेस वार्ता का आयोजन फिरोजाबाद में रहेगा,,

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *