रिपोर्टर गुफरान खान ब्लॉक पसगंवा

बरवर खीरी:- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर तथा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की संस्तुति पर समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी ने मोहम्मदी निवासी मोनिस अंसारी को प्रदेश कार्यकारिणी में सचिव पद पर मनोनीत किया है। मोनिस अंसारी की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस मौके पर मोनिस अंसारी ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया मोनिस अंसारी के प्रदेश सचिव के मनोनीत पर पर पूर्व सांसद दाऊद अहमद सपा अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव चौधरी आमिर खान राष्ट्रीय सचिव तौफीक खां राष्ट्रीय सचिव सैय्यद काशिफ पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष युवाजन सभा कार्तिक तिवारी शैलू जिला उपाध्यक्ष अब्दुल मुईन जिला उपाध्यक्ष निजामुद्दीन विधानसभा अध्यक्ष पलिया जाबेद अख्तर जिला उपाध्यक्ष सपा फुरकान अंसारी जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग अमित वर्मा राष्ट्रीय महासचिव महिला सभा तृप्ति अवस्थी सहित तमाम नेताओं वरिष्ठ नेताओं एवम् कार्यकताओं ने बधाई शुभकामनाए प्रेषित की मोनिस अंसारी सपा के बहुत पुराने एवम् संघर्षशील जुझारू व्यक्ति हैं मोनिस अंसारी ने तमाम धरना प्रदर्शन आन्दोलन में भाग लेकर पार्टी को मजबूती प्रदान की जानकारी के मुताबिक 2007 में मोनिस अंसारी मोहम्मदी नगर पालिका के सभासद चुने गए उसके बाद मोनिस अंसारी ने तमाम लोगों की मदद की मोनिस अंसारी सपा के यूथ फ्रंटल लोहिया वाहिनी में जिला उपाध्यक्ष तथा युवजन सभा में जिला उपाध्यक्ष के पद पर भी कार्य कर पार्टी की मजबूती प्रदान दी उसके बाद पार्टी ने इनके संघर्ष को देखते हुए समाजवादी मजदूर सभा का जिला अध्यक्ष नामित किया क्या मोनिस अंसारी हमेशा से ही पार्टी में सक्रिय रुप से भूमिका निभाई है आज उनकी मेहनत को देखते हुए समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी ने मोनिस अंसारी को प्रदेश सचिव नामित किया है अंसारी के मनोनीत होने पर जब उनसे संवाददाता की वार्ता हुई तब उन्होंने बताया की पार्टी द्वारा जो हमें जुम्मेदारी मिली है मैं इसका पुरी तरह सम्मान करते हुए पार्टी में पूरी इमानदारी मेहनत और लगन से कार्य करुगा और पार्टी की नीतियों को धरातल तक ले जाऊगा और जो हमें पार्टी द्वारा जिम्मेदारी दी गयी है उसके लिए मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा शकील अहमद सहित पूर्व सांसद दाऊद अहमद का आभार व्यक्त करता हूं और भरोसा देता हूं की पहले से ज्यादा मेहनत के साथ पार्टी के लिए काम करेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed