रिपोर्टर :-विनीत तिवारी
एम डी न्यूज़

लखीमपुर खीरी । ईसानगर पुलिस को मुखबिर की सूचना पर बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस के मुताबिक सन 2000 में छेड़छाड़ के मुकदमे में तारीख पेशी पर न जाने के कारण एन बी डब्ल्यू जारी होने के बाद वेश बदलकर साधु के भेष में पड़ोसी देश नेपाल में 20 वर्षों से रह रहे परसु उर्फ परशुराम लोध पुत्र मुल्लू निवासी मिश्र गांव जमदरी को थाना क्षेत्र में आने की सूचना पर घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष निर्मल तिवारी ने बताया की पकड़ा गया अभियुक्त भेष बदलकर 20 वर्षों से फरार चल रहा था जिसे मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र में घेराबंदी करके गिरफ्तार किया गया है। और विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *