कन्नौज से वाइस ब्यूरो चीफ अखिलेश राजपूत कन्नौज/बताते चलें कि जनपद कन्नौज के विकास खंड तालग्राम के ग्राम पंचायत टिकरी कल्सान के ग्राम छदामीपुर्वा में आपको बताते हुए बड़ा दुःख होता है। जहां एक ओर प्राथमिक विद्यालय में जाने के लिए रास्ता बेहद खराब होने के कारण बच्चों वा स्कूल स्टाफ को स्कूल जाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है । जिस गांव को विधायिका जी ने गोद लिया है। उसी गांव की हालत खराब है।और लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है। ग्राम प्रधान इस को बहुत बार सूचित किया गया है। पर कोई जवाब नहीं दिया जाता है। जबकि ये गांव को गोद लेने का क्या फायदा होता है। विधायिका जी के सपने को फेल करते प्रधान जो गोद लिया हुआ गांव का विकास के नाम पर धन निकाशी हुई हैं। इस पर प्रधानमंत्री हर घर जल योजना को भी फेल कर दिया। आपको बताते चलें कि इस पर प्रशासन वा सरकार को खबर नहीं है। ऐसे में प्रधान व सचिव दोनों अधिकारी की मौज रहती है। एक ओर निर्माण कार्य तो ओर दीवारें टूट कर गिर रही हैं। और तो और गांव मस्तियापुर में गली नाली पांच वर्ष कार्य काल में कोई विकास नहीं हुआ है।अब देखते हैं कि सरकार उच्चाधिकारी क्या कार्यवाही करती हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *