पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटीMD News बहुआयामी सामाचार चैनलजिला ब्यूरो प्रमुख रोहित जैन बुढ़ाना मुजफ्फरनगरजनपद मुजफ्फरनगर के थाना जानसठ के गांव तालड़ा के जंगल में दो नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर एक किसान का अपहरण कर लिया बदमाशों ने किसान को गन्ने के खेत में बंधक बनाकर रखने के बाद उसके ही फोन से गाजियाबाद में रह रहे किसान के कारोबारी पुत्र से मोबाइल फोन पर 10 लाख रुपये की फिरौती की रकम मांगी किसान का पुत्र जंगल में 10 लाख रुपये से भरा बैग बताई जगह पर रखकर लौटा तब जाकर बदमाशों ने किसान को सकुशल छोड़ा पीड़ित किसान की तहरीर पर पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हैपुलिस के अनुसार मूल रूप से जानसठ क्षेत्र के गांव तालड़ा के रहने वाले किसान अरुण कुमार उर्फ अटल वर्तमान में कस्बा जानसठ में ही मोहल्ला हुसैनपुरा में रह रहे हैं 65 वर्षीय अरुण कुमार उर्फ अटल पुत्र मदनलाल लगभग 130 बीघे के कृषि भूमि का बड़ा किसान है। किसान अरुण कुमार के खेत गांव तालड़ा के जंगल में हैं। उसका इकलौता पुत्र मयंक गाजियाबाद के इंद्रापुरम में अपना निजी कारोबार करता है 03 अक्टूबर 2025 शुक्रवार की दोपहर करीब 11 बजे किसान अरुण कुमार उर्फ अटल अपनी बाइक लेकर गांव तालड़ा के जंगल में अपने खेतों में गया था जब वह खेतों से वापस गांव तालड़ा आ रहा था तभी चकरोड़ पर गन्ने के खेत से निकले दो नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे बल पर किसान अरुण कुमार का अपहरण कर गन्ने के खेत में ले गए एक बदमाश के हाथ में केवल डंडा ही था बदमाशों ने किसान को गन्ने के खेत में बंधक बना लिया बदमाशों ने किसान के मोबाइल फोन से ही गाजियाबाद में रह रहे उसके पुत्र मयंक को फोन करवाया बदमाशों ने मयंक से 10 लाख रुपये की फिरौती की मांग की बदमाशों ने मयंक को धमकी दी कि पुलिस को बताने और फिरौती नहीं देने पर उसके पिता की हत्या कर दी जाएगी मयंक गाजियाबाद से जानसठ पहुंचा मयंक ने दस लाख रुपये का प्रबंध किया इसके बाद किसान के बेटे ने जंगल में बदमाशों की बताई जगह पर पेड के नीचे फिरौती की रकम रखी और वापस जानसठ लौट आया तब बदमाशों ने शुक्रवार की रात्रि को किसान अरुण कुमार को सकुशल छोड़ा किसान ने जानसठ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है पुलिस ने शनिवार की सुबह घटनास्थल का मौका मुआयना किया पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है छानबीन में पता चला कि गांव तालड़ा निवासी फैजान और उसका पुत्र गुफरान किसान अरुण कुमार के यहां नौकरी करते हैं किसान अरुण कुमार के गांव तालड़ा में पुराना घर और घेर भी है घेर में किसान के पशु बंधे रहते हैं 03 अक्टूबर 2025 शुक्रवार की दोपहर नौकर फैजान और उसका पुत्र भैंसा बुग्गी लेकर खेत पर चारा लेने के लिए गया थे किसान अरुण कुमार भी बाइक पर खेत में नौकरों के पास पहुंचा नौकर फैजान ने बताया कि मालिक ने उससे कहा कि जल्दी चारा लेकर आ जाना इतना कहकर किसान बाइक लेकर लौट गया था नौकर फैजान और पुत्र भैंसा बुग्गी में चारा लेकर लौट रहे रहा थे चकरोड़ में मालिक किसान की बाइक खड़ी मिली नौकर ने अपने मालिक को आवाज लगाई लेकर किसान नहीं बोला इसके बाद नौकर के पुत्र ने चकरोड़ की साइड में बाइक खड़ी की नौकर गुफरान ने बाइक खड़ी होने की खबर फोन पर किसान अरुण कुमार के बड़े भाई कुशल को दी थी जानसठ थाना पुलिस ने शक के आधार पर किसान अरुण कुमार के नौकर फैजान के पुत्र को हिरासत में लिया है पुलिस उससे पूछताछ कर रही है SP देहात आदित्य बंसल ने शनिवार को कोतवाली में पहुंच कर सीओ यतेंद्र नागर से किसान अरुण कुमार का अपहरण कर बदमाशों के द्वारा दस लाख रुपये की फिरौती लेने के मामले की जानकारी ली एसपी देहात ने बताया कि घटना गंभीर है क्राइम ब्रांच के अलावा पुलिस की कई टीम गठित की गई हैं जल्द बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed