MD News बहुआयामी सामाचार चैनलजिला ब्यूरो प्रमुख रोहित जैन बुढ़ाना मुजफ्फरनगरजनपद मेरठ चर्चित आदिल हत्याकांड के एक मुख्य आरोपी जुलकमर को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई इस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं उसका साथी हमजा मौके से फरार हो गया।यह मुठभेड़ थाना लोहियानगर, लिसाड़ी गेट और स्वॉट टीम की संयुक्त कार्रवाई में हुई। पुलिस टीम फंफूड़ा क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी, तभी दो संदिग्ध व्यक्ति बाइक पर आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में जुलकमर गोली लगने से घायल हुआ और मौके पर ही दबोच लिया गया।गिरफ्तार आरोपी जुलकमर पुत्र अनीस, निवासी अलवी वाली गली, नूरानी मस्जिद के पास, थाना लिसाड़ी गेट मेरठ का आपराधिक इतिहास पहले से रहा है। उसके पास से एक अवैध .32 बोर पिस्टल, दो खोखे और एक जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई कि जुलकमर आदिल पर गोली चलाते हुए लाइव वीडियो में दिखा था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पूछताछ में आरोपी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि हमजा ने ही आदिल की हत्या की साजिश रची थी और उसी के उकसाने पर यह वारदात अंजाम दी गई थी।पुलिस अब फरार आरोपियों — विशेषकर हमजा पुत्र खालिद — की गिरफ्तारी के लिए कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रही है।एसएसपी मेरठ विपिन ताडा ने बताया कि “मेरठ पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

