
कामाख्या सेवा संस्थान का 9वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न हुआ।

वाराणसी। दिनांक 05 अक्टूबर 2025 (रविवार) को फर्स्ट इम्प्रेशन रिसॉर्ट, कटेसर रामनगर रोड, पड़ाव में कामाख्या सेवा संस्थान का 9वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास एवं धार्मिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ समस्त अतिथियों एवं बोर्ड ऑफ मेंबर्स द्वारा मां कामाख्या देवी जी के चित्रण के समक्ष दीप प्रज्वलन, कामाख्या चालीसा एवं आरती के साथ किया गया। इसके पश्चात् संस्था के सदस्यों एवं पदाधिकारियों के बच्चों ने नवरात्रि विशेष प्रस्तुति देते हुए नवदुर्गा के स्वरूपों का सजीव मंचन किया, जिसे सभी ने अत्यंत सराहा।बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु प्रस्तुति देने वाले सभी बच्चों को भी शील्ड एवं सम्मान प्रमाणपत्र प्रदान किया गया, जिससे उनके चेहरे पर खुशी और आत्मवि श्वास झलक उठा।इसके बाद उपस्थित अतिथियों एवं बोर्ड ऑफ मेंबर्स ने क्रमवार अपना संबोधन दिया। इसी क्रम में संस्था द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें शामिल सदस्यों को मेडल, प्रमाणपत्र एवं “जय माता दी” पट्टा से सम्मानित किया गया। नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अशोक राणा विजया वेलणकर,राधाकृष्ण वेलणकर राहुल वर्मा,अवधेश पटेल,पद्मिनी मेहता,द्वारिका नाथ उपाध्याय उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सहभाग प्रमाणपत्र एवं पद वितरण भी किया गया। संस्था में उक्तृष्ट समाजसेवा कार्यों हेतु विशेष योगदान देने वालों को पुरस्कृत किया गया जिसमें वाराणसी जिला अध्यक्ष रुचि शाह को प्रथम पुरस्कार,वाराणसी जिला मंत्री मोनिका गुजराती को द्वितीय पुरस्कार, वाराणसी जिला सचिव नलिनी पाठक को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।टीम अवॉर्ड में
वाराणसी टीम को प्रथम स्थान,
वाराणसी महिला मोर्चा टीम को द्वितीय स्थान,चंदौली टीम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।अंत में सभी उपस्थित जनों ने सपथ ग्रहण कर कार्यक्रम का समापन किया और समाज सेवा के पथ पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
