: संवाददाता-ओम प्रकाश साहू (मोहनलालगंज) लखनऊ लखनऊ- स्थित मोहनलालगंज तहसील में बीते शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें जिलाधिकारी विशाख जी ने लोगों की समस्याओ को सुना।इस दौरान राजस्व संबंधी और अवैध कब्जे को लेकर शिकायतों की भरमार रही। जिलाधिकारी ने सभी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना।समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी अजय जैन एसडीएम पवन पटेल , तहसीलदार रितुराज शुक्ला और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए, उन्होंने कहा की अधिकारी मौके पर जाके जनशिकायतो की निष्पक्ष जांच करें, और समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से समाधान करे।उन्होंने कहा की सरकार की मंशा है की लाइन के आखिरी व्यक्ति तक न्याय पहुंचे इसके तहत कोई भी समस्या अनसुनी न रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *