बरेली को एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में सितंबर माह में प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। जानकारी मिलने पर आज को जिलाधिकारी श्री अविनाश सिंह ने जिले के सभी अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सितंबर माह के दौरान जिले को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियों का निभाना पड़ा, वहीं दूसरी ओर इंटरनेट बंद होने जैसी परिस्थितियों ने भी कार्यप्रणाली को प्रभावित किया। इसके बावजूद सभी विभागों ने अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से पालन करते हुए जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे इसी तरह टीम भावना से कार्य करते रहें, ताकि, आगामी माह में जनपद को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन जनता के साथ सीधे संवाद को और मजबूत करेगा ताकि समस्याएं जमीनी स्तर पर हल हों और विकास कार्यों में तेजी आए।
रिपोर्टर गौरव कुमार
एम डी न्यूज़
बरेली

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *