एम डी न्यूज़ बरेली जनता दर्शन के समय एक बुजुर्ग की बिगड़ी तवीयत।कलक्ट्रेट कार्यालय में आज जनता दर्शन के दौरान एक बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल एंबुलेंस बुलवाई। बुजुर्ग को एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। चिकित्सक के मुताबिक अब बुजुर्ग की हालत में सुधार है।आंवला तहसील क्षेत्र के एक बुजुर्ग अपनी फरियाद लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। यहां जनता दर्शन के दौरान डीएम अविनाश सिंह फरियाद सुन रहे थे। इसी दौरान बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ गई। यह देख डीएम अविनाश सिंह तुरंत अपनी कुर्सी से उठे और बुजुर्ग के पास पहुंचे और उनसे हाल पूछा। बुजुर्ग ने डीएम को अपनी परेशानी बताई। डीएम के निर्देश पर तत्काल बुजुर्ग को जिला अस्पताल ले जाया गया। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से बात कर बुजुर्ग का समुचित उपचार करने के निर्देश दिए एवम उनकी समस्या का समाधान कराने के लिए तहसील के अफसरों को निर्देश दिये।

रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed