इकलाख खान रिपोर्टर फतेहपुर बरावकी

बराबंकी। जनपद के पीएम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बाराबंकी में विकसित भारत बिल्डथान 2025 का सजीव प्रसारण दिखाया गया। जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक व प्रधानाचार्य श्रीमती नंदिता सिंह शिक्षक गण एवं छात्रों की भागीदारी रही। विकसित भारत बिल्डथान 2025 शिक्षा मंत्रालय द्वारा प्रारंभ किया गया। एक राष्ट्रव्यापी छात्र नवाचार आंदोलन है।

जो स्कूली छात्रों कक्षा 6 से 12 को वास्तविक जीवन की समस्याओं को हल करने के लिए प्रोत्साहित करता है और उनमें नवोदय विचार विकसित करने के लिए प्रेरित करता है। यह कार्यक्रम आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी स्वर का लोकल और समृद्धि जैसे विषयों पर आधारित है। इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के भविष्य छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक सोच और विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने हेतु शोध परंपरा को विकसित करना है।विकसित भारत बिल्डथान 2025 के अंतर्गत आत्मनिर्भर भारत विषय पर विद्यालय की छात्रा द्वारा वायु शोधक यंत्र का मॉडल बनाया गया जिसका उद्देश्य वर्तमान जीवन में बढ़ती हुई प्रदूषण की समस्या को हल करना है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने इस अवसर पर बच्चियों को नवोन्मेषी विचारों के प्रति प्रेरित किया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *