*अपडेट मैगलगंज लखीमपुर खीरी**गुफरान खान रिपोर्ट एमडी न्यूज़**डगमगाड़ डबल डेकर बस में अचानक लगी भीषण आग — बस बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे यात्री!**दिल्ली से सीतापुर जा रही एक डगमगार डबल डेकर बस में मैगलगंज कस्बे में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक बस में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते बस पूरी तरह आग की लपटों में घिर गई और आग का गोला बन गई।**बताया जा रहा है कि बस मैगलगंज कस्बे में सवारियां उतारने और जलपान के लिए रुकी थी। तभी अचानक इंजन के पास से धुआं उठने लगा और कुछ ही क्षणों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।**कस्बे वासियों ने सूझबूझ और बहादुरी दिखाते हुए सभी यात्रियों को समय रहते बस से बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, यात्रियों का सारा सामान जलकर खाक हो गया।* *सूचना मिलते ही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नियंत्रण पाया और यातायात सुचारु कराया।**कस्बे के लोगों की तत्परता और साहस से कई जानें बचीं — मैगलगंज ने दिखाई मानवता की मिसाल।*

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *