अपडेट — मैगलगंज, लखीमपुर खीरी
रिपोर्ट: गुफरान खान, एमडी न्यूज़

दिल्ली से सीतापुर जा रही एक डग्गामार डबल डेकर बस में मैगलगंज कस्बे के पास उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक बस में भीषण आग लग गई। कुछ ही पलों में बस पूरी तरह से आग की लपटों में घिर गई और देखते ही देखते आग का गोला बन गई।

जानकारी के अनुसार, बस मैगलगंज कस्बे में यात्रियों को उतारने और जलपान के लिए रुकी थी। तभी अचानक इंजन के पास से धुआं उठने लगा और आग ने विकराल रूप ले लिया।

कस्बे के लोगों ने सूझबूझ और बहादुरी दिखाते हुए सभी यात्रियों को समय रहते बस से बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, यात्रियों का सारा सामान जलकर राख हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात को सुचारु कराया।

कस्बे के लोगों की तत्परता और साहस ने आज कई जानें बचा लीं — मैगलगंज ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *