वाराणसी से संवाददाता सलीम जावेद की रिपोर्ट

वाराणसी। दिल दीवाली के शुभ अवसर पर न्यू सेंट मैरीज कॉन्वेंट स्कूल, तिलमापुर में रंगोली एवं दीप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मकता का सुंदर प्रदर्शन किया।

छात्रों ने विभिन्न प्रकार की रंगोलियों और दीप सज्जाओं के माध्यम से समाज को संदेश देने का प्रयास किया। रंगोलियों में गणेश जी, लक्ष्मी जी, शंख, स्वास्तिक और भिन्न-भिन्न प्रकार के दीपों के मनमोहक चित्र बनाए गए। कार्यक्रम बच्चों के लिए उत्साह, मनोरंजन और सृजनात्मकता का अद्भुत संगम रहा।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, न्यू सेंट मैरीज कॉन्वेंट स्कूल एक सर्वधर्म-सम्मान संस्था है जहाँ विभिन्न धर्मों के छात्र शिक्षा प्राप्त करते हैं। इसी कारण विद्यालय में सभी धर्मों के पर्व बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाए जाते हैं।

विद्यालय की प्रबंधक जूली जे. तथा संस्थापक विनीत जो ने बताया कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सामाजिक एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त बनाते हैं।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *