गाजीपुर से सहायक ब्यूरो वाराणसी रिपोर्ट

गाजीपुर जनपद के थाना सादात अंतर्गत ग्राम पंचायत कौड़ा उर्फ डहरमौआ निवासी रमेश प्रजापति, जो कि एक ट्रक ड्राइवर थे, अपने परिवार का भरण-पोषण ट्रक चलाकर करते थे।
विगत 5 अक्टूबर 2025 को उड़ीसा में ट्रक हादसे के दौरान उनकी दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही उत्तर प्रदेश महा संगठन के पदाधिकारी तत्काल सक्रिय हुए। संगठन के प्रतिनिधियों ने सरकारी प्रक्रियाएँ पूरी करने के बाद उड़ीसा से शव को उनके पैतृक गाँव डहरमौआ लेकर आए।
सोमवार, 20 अक्टूबर 2025 को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ताजदार मुल्तान शाह के निर्देश पर गाजीपुर जिलाध्यक्ष विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में, संगठन की ओर से आरिफ हुसैन एडवोकेट द्वारा मृतक के पुत्र को ₹71,560 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
इस अवसर पर मृतक के बड़े भाई कमलेश प्रजापति सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मुख्य रूप से उपस्थित सदस्यों में –
प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक राजभर, कोषाध्यक्ष संजय सिंह कुशवाहा, सचिव कैलाश यादव, उप सचिव एजाज खान, प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत सिंह, प्रदेश महामंत्री अख्तर खान, ब्लॉक अध्यक्ष आशीष यादव, सादात ब्लॉक उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, सचिव अब्दुल कलाम, उप सचिव सुनील यादव, कयूब कुरैशी, जितेंद्र कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, लाल जी यादव, राजा कुमार, धर्मराज गौर, शेषनाथ यादव, रामदुलार बिंद, तथा संगठन के मिशन प्रचारक एवं प्रवक्ता सूबेदार स्नेही प्रमुख रूप से शामिल रहे।
