रिपोर्टर – दीपक कुमार
एम.डी. न्यूज़

ब्रेकिंग न्यूज़ – बाजना, मथुरा

जनपद मथुरा के कस्बा बाजना से लगभग 10 किलोमीटर दूर मानागढ़ी गांव में स्थित मंदिर से दानपेटी चोरी हो गई। यह घटना 19 अक्टूबर 2025 (रविवार) की रात की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, चोरी का पता रात लगभग 3 बजे चला, जिसके बाद सुबह करीब 7 बजे स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पुलिस चौकी पास में होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों ने बताया कि कुछ महीने पहले भी इसी मंदिर में चोरी की वारदात हुई थी, लेकिन उस मामले में भी पुलिस कोई ठोस नतीजा नहीं निकाल पाई।

ग्रामीणों में पुलिस की निष्क्रियता को लेकर नाराज़गी देखी जा रही है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *