एम डी न्यूज़ बरेली। बरेली आई एम ए अब गांव और मलिन बस्तियों को लेगी गोद।बरेली आईएमए के निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवीश अग्रवाल ने बताया कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के संरक्षक डॉ. शरद अग्रवाल के ‘आओ गांव चलें अभियान, को और आगे बड़ाने का प्रयास किया जाएगा। प्रेसवार्ता में डॉ. रवीश अग्रवाल ने बताया कि वे प्रदेश भर की आईएमए शाखाओं कोअधिक से अधिक संख्या में गांवों और मलिन बस्तियों को गोद लेने के लिए प्रेरित करेंगे। गॉव मे निरंतर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर जरूरी स्वास्थ सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि वे 5 साल तक के बच्चों का टीकाकरण 100% करने के लिए प्रयास करेंगे। वे गर्भावस्था से पूर्व चार एंटीनेटल चेकअप के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल्स और प्राइवेट चिकित्सकों को मदद के लिए प्रेरित करेंगे।बरेली की तरह पूरे प्रदेश की आईएमए शाखाओं को चैरिटेबल क्लिनिक चलाने की अपील करेंगे। ब्लड बैंक की सुविधा उपलब्ध नहीं होने वाली शाखाओं के पदाधिकारियों को आईएमए बरेली ब्लड बैंक का भ्रमण कराएंगे और ब्लड बैंक का लाइसेंस दिलाने में सहयोग का प्रयास करेंगे। डॉ. रवि मेहरा दसवीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बने हैं। प्रेसवार्ता में डॉ. आईएस तोमर, डॉ. सुदीप सरन, डॉ. विमल भारद्वाज, डॉ. अनूप आर्य, डॉ. विनोद पागरानी, डॉ. राजीव गोयल, आईएमए अध्यक्ष डॉ. अतुल श्रीवास्तव, डॉ. गौरव गर्ग, डॉ. डीपी गंगवार आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *