एम डी न्यूज़ चैनल | रिपोर्टर: प्रमोद कुमार, लखनऊ

लखनऊ के थाना गोमती नगर क्षेत्र के विनयखंड, राजीव गांधी वार्ड नंबर 2 के शहीद पथ ओवर ब्रिज के नीचे देर रात नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है।
यहां एक गरीब और बेसहारा बुजुर्ग की छोटी सी दुकान है, जिसके सामने खाली जगह पर स्थानीय कारीगर गाड़ियों की रिपेयरिंग का काम किया करते हैं। लेकिन, नगर निगम कर्मियों ने दिन में वहां कूड़ा-कचरा डालने के बाद, आधी रात 12 बजे के बाद अचानक वहां कंस्ट्रक्शन कार्य शुरू कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात में डंपर से छोटे-छोटे गिट्टी के टुकड़े भरकर वहां डाले गए और पूरे क्षेत्र में रात भर गतिविधि जारी रही।
जब स्थानीय नागरिकों ने इसका विरोध किया, तो नगर निगम के कर्मचारियों ने धमकी भरे लहजे में कहा —
“हम बीजेपी समर्थक हैं, हमारा अरुण तिवारी से संपर्क है और कई मीडिया वालों से पहचान है… आप लोग हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते।”
इन धमकियों के बाद भी क्षेत्र के कुछ साहसी नागरिकों ने हिम्मत दिखाई और एम डी न्यूज़ से संपर्क कर पूरी घटना की जानकारी दी।
अब देखना यह है कि क्या नगर निगम और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई होती है या फिर यह मामला भी दबा दिया जाएगा।
स्थान: शहीद पथ ओवरब्रिज, विनयखंड, राजीव गांधी वार्ड नं. 2, थाना गोमती नगर, लखनऊ
समय: रात लगभग 12:00 बजे
स्थानीय नागरिकों की मांग: निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
